Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Jul-2022 बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये

गीत : 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये 
दिल को कहीं भी चैन ना आये 
सारी रात आंखों में कटती जाये 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये।।

तेरी याद सताए सजन , दिल में उठती है अगन 
कह भी ना सकूं बलमा, हाय कैसी है ये तड़पन 
दर्द जिया के ये बढता ही जाये 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये 
दिल को कहीं भी चैन न आये 
सारी रात आंखों में कटती जाये 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये ।।

आंखों में मेरी तेरी तस्वीर है , बस एक तू ही मेरी तकदीर है 
जब से तुझे देखा है ढोला,  मेरा दिल तेरी जागीर है 
इतनी सी बात तेरी समझ न आये 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये 
दिल को कहीं भी चैन न आये 
सारी रात आंखों में कटती जाये 
बेदर्दी इश्क हाय बड़ा तरसाये।। 

श्री हरि 
25.7.22 


   27
15 Comments

Punam verma

26-Jul-2022 09:38 PM

Nice

Reply

Abhinav ji

26-Jul-2022 09:16 AM

Nice

Reply

Madhumita

25-Jul-2022 06:21 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply